रविवार, 13 अक्टूबर 2024

महाकुंभ 2025: प्रयागराज के सबसे दिलचस्प जगहों में से एक है भारद्वाज आश्रम



प्रयागराज: संगम तट से 7:30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारद्वाज आश्रम प्रयागराज के कर्नलगंज में स्थित है। महर्षि भारद्वाज आयुर्वेद के पहले संरक्षक थे। भगवान राम यहां दो बार आए थे। प्रथम जब वह बनवास जा रहे थे तो भारद्वाज आश्रम में महर्षि का आशीर्वाद लेने आए थे। दूसरी बार जब रावण को मार कर वह अयोध्या लौट रहे थे तब भारद्वाज ऋषि से मिले और ब्रह्म हत्या से मुक्ति के लिए पूजा अनुष्ठान महर्षि के संरक्षण में किया था। भारद्वाज ऋषि ने भारद्वाज आश्रम में भारद्वाजेश्वर महादेव के शिवलिंग के साथ सैंकड़ों अन्य प्रतिमाएं स्थापित की थीं। इसमें राम, लक्ष्मण महिषासुर मर्दिनी, शेषनाग और नर वराह प्रमुख हैं। आश्रम के रिनोवेशन का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। महाकुंभ से पहले आश्रम अपने नए रूप में तैयार हो जाएगा। यह प्रयागराज के घूमने के लिए सबसे प्रमुख जगहों में से एक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री आज प्रयागराज में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Maha Kumbh 2025: आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिव्य प्रयागराज नगरी में आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आज यहां करोड़ों रुपए की परियोजनाओं ...